Bhu Naksha Bihar 2023 | बिहार भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें, भू नक्शा डाउनलोड करे

5/5 - (2 votes)

Bhu Naksha Bihar 2023 | bhu naksha bihar nic in | online bhu naksha bihar (भू नक्शा बिहार ऑनलाइन कैसे देखें): दोस्तों, पहले जमीन के मालिक को अपनी जमीन का भू नक्शा प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब सरकार द्वारा इन सारी सुविधाओं को भी ऑनलाइन कर दिया गया है। अब आप घर बैठे आसानी से अपने जमीन का भू नक्शा ऑनलाइन देख सकते है और इसे डाउनलोड भी कर सकते है।  

बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा Bihar Bhu Naksha देखने के लिए ऑनलाइन पोर्टल को शुरू किया गया है। जहाँ आप आसानी से अपने खसरा नंबर की सहायता से जमीन का नक्शा देख सकते है और जमीन से संबंधित कई प्रकार की जानकारियां भी प्राप्त कर सकते है। 

Bhu Naksha Bihar 2023 | बिहार भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें, भू नक्शा डाउनलोड करे

हमारा आज का आर्टिकल इसी से संबंधित होने वाला है जिसमें हम आपको बिहार भू नक्शा से जुड़ी सभी प्रकार की डिटेल्स देने वाले है। यहाँ हम आपको बिहार भू नक्शा क्या है? बिहार में अपने जमीन का नक्शा ऑनलाइन देखने के लाभ और भू नक्शा बिहार ऑनलाइन कैसे देखें? के बारे में स्टेप बाय स्टेप जानकारी प्रदान करंगे।

Bhu Naksha Bihar 2023

भू नक्शा की जरूरत तो हम सभी को पड़ती है लेकिन पहले इसे प्राप्त करना बहुत ही मुश्किल हो जाया करता था, जिसमें बहुत समय और पैसे भी खर्च होते थे इसलिए बिहार सरकार द्वारा भू स्वामियों को उनके भूमि का नक्शा देखने की सुविधा ऑनलाइन प्रदान की जा रही है ताकि लोगों को Bhu Naksha Bihar देखने के लिए इधर उधर भटकना न पड़े। 

आप बड़ी ही आसानी से भू नक्शा पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अपनी भूमि का नक्शा और बाकी जानकारियाँ प्राप्त कर सकते है । Bihar Bhu Naksha Online मिल जाने से अब खरीददारों को किसी भी जमीन के सत्यापन के लिए आसानी होगी और धोखाधड़ी के मामले भी कम होंगे। इसके अलावा भू नक्शा की जरूरत कृषकों को बैंक से कृषि ऋण आदि सुविधाओं का लाभ लेने के लिए भी पड़ती है। अतः पोर्टल पर निःशुल्क भू नक्शा उपलब्ध मिलने से लोगों को काफी फायदा मिलेगा। 

बिहार भू नक्शा का उद्देश्य क्या है

बिहार भू नक्शा का उद्देश्य लोगों को आसानी से उनके भूमि या खेत का नक्शा उपलब्ध करवाना है ताकि वे जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल कर सके। पहले जमीन से सम्बंधित जानकारियाँ बहुत ही मुश्किल से प्राप्त होती थी, जिस कारण धोखाधड़ी के मामले बहुत ही ज्यादा हुआ करते थे लेकिन अब बिहार भूमि नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध हो जाने से धोखाधड़ी के मामलों में कमी आएगी।  

बिहार भू नक्शा के लाभ (Benefits Of Bihar Bhu Naksha)

  • बिहार भू नक्शा अब ऑनलाइन उपलब्ध होने से बिहार निवासी आसानी से अपने घर बैठे अपनी जमीन, खेत, प्लाट या घर का नक्शा देख सकते है।  
  • बिहार भू नक्शा पोर्टल के द्वारा आप आसानी से भूमि के नक्शे को डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते है।
  • भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध होने से अब लोगों को अपने जमीन का नक्शा प्राप्त करने के लिए कही जाने की जरूरत नही पड़ेगी बल्कि वे आसानी से घर बैठे ही ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से Bhu Nakhsa Bihar देख सकते है।
  • इससे लोगों के समय और पैसों की बचत होगी।
  • Bihar Bhu Naksha Portal पर आप अपने भूमि का खसरा नंबर दर्ज करके उस भूमि का Map देख सकते है।
  • इस सुविधा का लाभ बिल्कुल मुफ्त में प्राप्त कर सकते है।
  • बिहार भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध होने से जमीन के धोखाधड़ी से संबंधित विवाद कम होंगे और लोगों में जमीन को लेकर पारदर्शिता भी आएगी।

इसे भी पढ़ें: बिहार पोस्ट मेट्रिक स्कॉलरशिप ऑनलाइन आवेदन

बिहार भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें

Bihar Bhu Naksha Kaise Dekhe  जानने के लिए आपको नीचे बताये जाने वाले दिशा निर्देशों का अनुसरण करना होगा ताकि आप बिहार भू नक्शा कैसे देखें के बारे में जान सकें:- 

Step 1. भू नक्शा बिहार की Official Website को ओपन कर लें 

Bihar Bhu Naksha Online देखने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं या फिर आप दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर सकते है।

 Step  2. अपने जिला, उपखंड ,मंडल आदि दर्ज करें

होम पेज पर बाईं ओर आपको अपना डिस्ट्रिक्ट, उपखंड, मंडल, मौजा, प्रकार एवं शीट जैसी जानकारियाँ भर लेनी है।

Step 3. नक्शे में सारी जानकारियां देखें 

सारी जानकारियां भरने के पश्चात आपके सामने की स्क्रीन पर एक नक्शा ओपन हो जाएगा, जिसमे आपको अपनी जमीन का खसरा नंबर सर्च करके उस पर क्लिक कर लेना है। इसके बाद आपके सामने उस भूमि की सारी जानकारियाँ उपलब्ध हो जाएगी जिसमें नाम, पिता का नाम, जाति, भूमि का वर्गीकरण, भूमि का क्षेत्रफल आदि है।

बिहार भू नक्शा डाउनलोड कैसे करे

  • बिहार भू नक्शा डाउनलोड Bihar करने के लिए सबसे पहले इसकी Official Website पर चले जाएं।
  • यहां आपको अपना जिला, उपखंड, मंडल, मौजा, प्रकार एवं शीट का चयन कर लेना है। 
  • सारी जानकारियां भर लेने के बाद आपके सामने एक मानचित्र ओपन हो जाएगा।  
  • यहां पर आप अपनी भूमि का खसरा नंबर ढूंढ कर जमीन के मालिक का नाम, पता, जमीन का क्षेत्रफल , भूमि का वर्गीकरण जैसी भूमि से संबंधित और भी कई प्रकार की जानकारियां देख सकते है।
  • अगर आप भू नक्शा डाउनलोड करना चाहते है तो जमीन के डिटेल्स के नीचे ही आपको Map Report का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • इस पर क्लिक करने के बाद एक नई विंडो ओपन हो जाती है जिसमें आप संबंधित भूमि की सारी जानकारियाँ देख सकते है।
  • अगर आप इसे डाउनलोड करना चाहते है तो इस पेज पर आपको ऊपर की डाउनलोड और प्रिंट का ऑप्शन मिल जाता है , जिस पर क्लिक करके आप इसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते है ।  
  • इस प्रकार आप Bihar Bhu Naksha Download  कर सकते है। 

इसे भी पढ़ें: Bihar Rojgar Mela Online Registration

FAQs – Bihar Bhu Naksha 2023

प्रश्न 1. बिहार का भू नक्शा कैसे देखें?

उत्तर :- भू नक्शा बिहार देखने के लिए आपको bhunaksha.bihar.gov.in पर चले जाना है । इसके बाद अपना जिला, उपखंड, मंडल, मौजा आदि का चयन कर लें। इसके बाद भू नक्शा आपके सामने ओपन हो जाएगा।

प्रश्न 2. बिहार में भूमि का नक्शा कैसे डाउनलोड करें?

उत्तर :- बिहार में गांव का नक्शा प्राप्त करने के लिए बिहार भू नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं। अब जिला , मंडल आदि मांगी गई जानकारियाँ सेलेक्ट कर लें। इसके बाद आपके सामने बिहार भू नक्शा ओपन हो जाएगा। इस पेज पर आपको ऊपर की तरफ मेनू में डाउनलोड का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करके आप इसे डाउनलोड कर सकते है। 

Leave a Comment