मध्य प्रदेश युवा पोर्टल 2023 | MP Yuva Portal Registration @yuvaportal.mp.gov.in Login

5/5 - (2 votes)

MP Yuva Portal 2023 yuvaportal.mp.gov.in Login (मध्य प्रदेश युवा पोर्टल रजिस्ट्रेशन): दोस्तों, मध्यप्रदेश की राज्य सरकार अपने प्रदेश के युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए कई तरह के महत्वपूर्ण कदम उठा रही है ताकि युवाओं का विकास हो सके। इसी प्रक्रिया को जारी रखते हुए सरकार द्वारा MP Yuva Portal की शुरुआत की गई है। जिसके अंतर्गत युवाओं को कई प्रकार की सरकारी योजनाओं के साथ जोड़ा जाएगा और उन्हें लाभान्वित किया जाएगा।

मध्य प्रदेश युवा पोर्टल 2023 | MP Yuva Portal Registration @yuvaportal.mp.gov.in Login

आज के इस आर्टिकल में हम आपको मध्य प्रदेश युवा पोर्टल 2023 से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां देने वाले है जैसे एमपी युवा पोर्टल क्या है, योजना के लाभ, पात्रताएँ, योजना के लिए लगने वाले दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आदि। इसलिए कृपया आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। 

MP Yuva Portal 2023 | एमपी युवा पोर्टल क्या है

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा MP Yuva Portal को शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं का भविष्य उज्ज्वल बनाना है। इस पोर्टल पर युवाओं को कौशल विकास कार्यक्रमों, उद्यमिता विकास, स्कॉलरशिप, रोजगार के अवसर और करियर से संबंधित जानकारियाँ प्रदान किया जाएगा। मध्यप्रदेश युवा पोर्टल के माध्यम से युवाओं को अलग अलग प्रकार के  योजनाओं और संसाधनों से जोड़ने के लिए कई तरह की सेवाएं और अवसर प्रदान किये जाएंगे।  

इस पोर्टल के द्वारा प्रदेश के युवा, सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते है और इसी पोर्टल के माध्यम से आवेदन भी कर सकते है। जैसे MP Yuva Portal पर मुख्यमंत्री कौशल कमाई योजना के लिए 1 जून 2023 से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिये गए है। इस पोर्टल के माध्यम से युवा सरकारी संगठनों से जुड़े रह सकते है और मेंटर्स से अपना मार्गदर्शन भी प्राप्त कर सकते है। 

एमपी युवा पोर्टल का उद्देश्य क्या है

इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को सरकारी  योजनाओं और संसाधनों से जोड़ने के लिए कई तरह की सेवाएं और अवसर प्रदान करना है। इस पोर्टल के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने का काम किया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से युवा वर्ग अपने देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर पाएंगे। युवा पोर्टल के द्वारा युवाओं की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा ताकि अन्य लोग भी इससे प्रेरित हो सके। 

एमपी युवा पोर्टल के लिए पात्रता क्या है

  • आवेदक Madhya Pradesh स्टेट का मूल निवासी हो।
  • इस पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष है।
  • एमपी के सभी युवक और युवतियां इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

Documents Required For MP Yuva Portal 

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • समग्र आईडी
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

MP Yuva Portal Registration कैसे करे

अगर आप एमपी युवा पोर्टल रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो आगे हम आपको इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में स्टेप वाइज बताने वाले है जिसका अनुसरण करके आप एमपी युवा पोर्टल ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है:- 

  • सबसे पहले आपको MP युवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है इसके लिए आप दिए गए लिंक yuvaportal.mp.gov.in पर भी क्लिक कर सकते है। 
  • Website के होम पेज पर आपको पंजीयन करें का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है। 
  • इसके बाद जैसा कि आप मध्यप्रदेश के लिए आवेदन करना चाहते है तो मध्यप्रदेश के ऑप्शन पर टिक कर लें। 
  • अब आपको “क्या आपके पास समग्र आईडी है” के विकल्प में, अगर आपके पास समग्र आईडी है तो “हाँ “ पर क्लिक करें और अगर नही है “नहीं“ के ऑप्शन पर टिक कर लें।
  • यदि आप नहीं के विकल्प पर टिक करते है तो आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा, जिसमें आपको पहला नाम, मध्य नाम, उपनाम, लिंग, श्रेणी नाम, जन्म दिनांक, राज्य, जिला, पता, पिनकोड, मोबाइल नंबर सत्यापन करके ईमेल आईडी दर्ज कर लेना है।
  • इसके बाद आपको डिक्लेरेशन के आगे टिक करके पंजीयन करें के बटन को हिट कर लेना है।
  • और अगर आपके पास समग्र आईडी है तो हाँ के ऑप्शन पर टिक करें और अगले पेज पर अपना  समग्र आईडी दर्ज करके देखें के बटन को दबा लें।
  •  इसके बाद आपको ओटीपी सत्यापन कर लेना है और पंजीयन करें के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
  • अब आपके अपने मोबाइल नंबर पर User Id और Password प्राप्त होगा  , जिसका उपयोग करके आप एमपी युवा पोर्टल लॉगिन कर पाएंगे। 

MP Yuva Portal Login कैसे करे

  • एमपी युवा पोर्टल लॉगिन करने के लिए नीचे बताये जाने वाले स्टेप्स को फॉलो करें:-
  • सर्वप्रथम आपको Yuva Portal पर चले जाना है, जिसके होम पेज पर ही आपको लॉग इन का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके  समक्ष उपयोगकर्ता लॉगिन का पेज ओपन हो जाएगा ।
  • यहाँ पर आपको यूजर आईडी / मोबाइल नंबर दर्ज करें , पासवर्ड दर्ज करें और दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके लॉग इन कर लें।
  • इस प्रकार आप मध्यप्रदेश युवा पोर्टल लॉगिन कर लेंगे। 

इसे भी पढ़ें:

FAQs – Madhya Pradesh Yuva Portal 2023

प्रश्न 1. मध्य प्रदेश युवा पोर्टल क्या है एवं किसके लिए ये उपयोगी है?

उत्तर:- मध्यप्रदेश के युवाओं के कौशल, ज्ञान और समग्र विकास को बढ़ाकर उन्हें सशक्त बनाने के लिए मध्यप्रदेश युवा पोर्टल को शुरू किया गया है। यह योजना मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए उपयोगी है।

प्रश्न 2. क्या केवल एमपी के लोग ही युवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है?

उत्तर:- जी हां, युवा पोर्टल का लाभ केवल मध्यप्रदेश के स्थाई निवासी ही उठा सकते है।

प्रश्न 3. यदि मुझे मध्यप्रदेश युवा पोर्टल के सम्बंध में सहायता चाहिए तो मैं किससे संपर्क करूँ?

उत्तर:-  मध्यप्रदेश युवा पोर्टल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए या अपने सुझाव साझा करने के लिए आप youthportalpmu@gmail.com ईमेल पर सम्पर्क कर सकते है।

प्रश्न 4. मध्यप्रदेश युवा पोर्टल का पासवर्ड भूल जाने पर क्या करें? 

उत्तर:- अगर आप एमपी युवा पोर्टल का पासवर्ड भूल गए है तो पासवर्ड रिसेट करने का ऑप्शन भी आपको यहाँ मिल जाता है। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है और लॉग इन के विकल्प पर क्लिक कर लेना है। इस पेज पर आपको  पासवर्ड भूल गए है का विकल्प मिलेगा, इस पर क्लिक कर लें। अब आपको अपना ईमेल आईडी और कैप्चा दर्ज कर लेना होता है। इसके बाद आपके ईमेल आईडी पर एक वेरिफिकेशन लिंक आएगा जिस पर क्लिक करके आप पासवर्ड रिसेट कर सकते है। 

Leave a Comment