Meri Pehchan Portal 2023 Registration @meripehchan.gov.in Login: प्रिय दोस्तों, जैसा कि हम सभी जानते है हमारे देश की सरकार नागरिकों के कल्याण के लिए नई नई योजनाओं का संचालन करती रहती हैं ताकि नागरिकों को जरूरी सरकारी सुविधाएं दी जा सके। नागरिकों को इन सरकारी स्कीमों का लाभ देने के लिए अलग अलग पोर्टल को शुरु किया गया है। जहाँ आप लॉगिन और पंजीकरण करके सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते है। इन सुविधाओं को और भी ज्यादा आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार ने मेरी पहचान पोर्टल को शुरू किया है।

मेरी पहचान पोर्टल पर आप पंजीकरण और लॉगिन करके बाकी सभी सरकारी पोर्टल के सर्विसेस को एक्सेस कर सकते है। आज के आर्टिकल में हम आपको Meri Pehchan Portal 2023 से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां देने वाले है। जैसे मेरी पहचान पोर्टल क्या है? इस पोर्टल के लाभ, उद्देश्य, मेरी पहचान पोर्टल में पंजीकरण एवं लॉगिन कैसे करें आदि। अतः इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ियेगा।
Meri Pehchan Portal 2023
सरकार द्वारा मेरी पहचान पोर्टल को देश के नागरिकों को बेहतरीन सुविधा देने के लिए बनाया गया है। इस पोर्टल का लाभ लेने के लिए आपको यहां पंजीकरण करना पड़ता है जो कि पूरी तरह से निःशुल्क है। इसके बाद आप मेरी पहचान पोर्टल के माध्यम से अन्य पोर्टल पर मौजूद सर्विसेस को एक्सेस कर सकते है।
इसका मतलब है कि नागरिकों को अपने राज्य में चल रही योजनाओं का लाभ लेने के लिए अलग अलग पोर्टल पर लॉगिन करने की आवश्यकता नही पड़ेगी। मेरी पहचान पोर्टल एक National Single Sign On Portal है। इस एक पोर्टल के माध्यम से देश के नागरिक राज्य में चल रही सभी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कर सकते है।
मेरी पहचान पोर्टल का उद्देश्य क्या है
इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं को और भी ज्यादा आसान बनाना है। Meri Pehchan Portal के माध्यम से अब लोग सिर्फ एक पोर्टल के द्वारा ही अपने राज्य के अन्य सभी पोर्टल को एक्सेस कर किसी भी सरकारी योजनाओं की जानकारियां प्राप्त कर सकते है। इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, उद्देश्य, कोर्स लिस्ट
Meri Pehchan Portal का लाभ क्या है?
- मेरी पहचान पोर्टल एक राष्ट्रीय एकल साइन ऑन पोर्टल है।
- देश के सभी नागरिक अपने राज्य में चल रही सभी सरकारी योजनाओं की जानकारियाँ, इस एक पोर्टल के माध्यम से ही प्राप्त कर सकेंगे।
- अब लोगों को अपने राज्य में चल रही विभिन्न प्रकार के स्कीम की जानकारियां लेने के लिए अलग अलग पोर्टल पर लॉगिन नही करना पड़ेगा।
- सारी डिटेल्स Meri Pehchan पोर्टल पर लॉगिन करके प्राप्त कर लेने से लोगों के समय की बचत भी होगी।
- नागरिकों को अलग अलग योजनाओं के पोर्टल लॉगिन के लिए यूजर नेम और पासवर्ड याद करने की जरूरत नही पड़ेगी।
- meripehchan पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए नागरिकों को किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान नही करना पड़ेगा।
- आप एक ही स्थान पर राज्य के सभी योजनाओं की जानकारियां प्राप्त कर सकते है और उनके लिए आवेदन कर सकते है।
Meri Pehchan Portal के लिए निर्धारित पात्रता
यदि आप मेरी पहचान पोर्टल का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो आपको निम्नलिखित मानदंडों का पालन करना आवश्यक है:
- आवेदन कर्ता भारत देश का मूल निवासी हो।
- किसी भी धर्म , जाति, लिंग या आयु के नागरिक इस पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते है।
Documents Required For Meri Pehchan Portal
- आधार कार्ड
- डीजी लॉकर आईडी
- जन परिचय आईडी
- ई प्रमाण पत्र
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
Meri Pehchan Portal Online Registration कैसे करे
मेरी पहचान पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने के लिए देश के नागरिकों को पहले अपना पंजीकरण करना पड़ता है, आगे हम आपको मेरी पहचान पोर्टल ऑनलाइन पंजीकरण के बारे में स्टेप वाइज जानकरी देने वाले है:-
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको मेरी पहचान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लेना होता है, जिसके लिए आप डायरेक्ट इस लिंक https://meripehchaan.gov.in/ पर भी क्लिक कर सकते है।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको कई ऑप्शन मिल जाएंगे, जिनमें से आप Login के विकल्प पर क्लिक कर लें।
- अब अगले पेज पर आपको New To Meri Pehchaan के नीचे मौजूद Register Now के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
- इस पर क्लिक करते ही आपके सामने “Sign Up For e – Pramaan“ फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- अब आपको सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके Generate OTP पर क्लिक कर लेना है।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको यहाँ दर्ज कर लेना है।
- इसके बाद आपको अपना नाम, यूजर नेम, पासवर्ड, कन्फर्म पासवर्ड, जेंडर, डेट ऑफ बर्थ आदि दर्ज करके Sign Up के बटन को प्रेस कर लेना है।
- अगले पेज पर आपको अपना आधार नंबर वेरीफाई करने का ऑप्शन भी मिल जाता है।
- इस प्रक्रिया को पूरा करके आप Meri Pehchan पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सकते है।
Meri Pehchan Portal Login कैसे करे
मेरी पहचान पोर्टल पर सफलतापूर्वक अपना पंजीकरण करने के बाद नागरिक आसानी से इस पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है। आगे हम आपको मेरी पहचान पोर्टल लॉगिन करने के लिए स्टेप वाइज जानकरी देने वाले है:-
- लॉगिन करने के लिए सर्वप्रथम आपको इसके ओफ्फिशिएल वेबसाइट को ओपन कर लेना होता है।
- अब होम पेज पर मौजूद Login के ऑप्शन पर क्लिक कर लें।
- इसके बाद अगले पेज पर आपको निम्नलिखित तीन ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे, जिनमें से आपको किसी एक का चयन कर लेना होता है:-
- डिजिटल लॉकर के साथ लॉगिन करें
- ई प्रमाण के साथ लॉगिन करें
- जन परिचय के साथ लॉगिन करें
- उदाहरण के स्वरूप हम यहां ई प्रमाण के साथ लॉगिन करें के विकल्प को चुन रहे हैं ।
- इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक लॉगिन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- यहाँ आपको लॉगिन के लिए User name, Mobile और Other का विकल्प मिल जाता है , जिनमें से आप अपने जरूरत के अनुसार किसी एक का चयन कर लें। जैसे हमनें यहाँ User Name ऑप्शन पर क्लिक किया है।
- अब आपको अपना यूजर नेम, पासवर्ड दर्ज कर लेना है और डिक्लेरेशन पर टिक कर लेना है।
- इसके बाद Sign In के बटन को हिट कर लें।
इसे भी पढ़ें: (PMJAY) आयुष्मान भारत योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करे
FAQs – Meri Pehchan Portal 2023
प्रश्न 1. मेरी पहचान लॉगइन कैसे करें?
उत्तर:- मेरी पहचान लॉगिन करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना होता है। इसके होम पेज पर आपको लॉगिन का ऑप्शन मिल जाता है, जहां आप यूजर नेम, पासवर्ड और दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके आसानी से लॉगिन कर सकते है।
प्रश्न 2. मेरी पहचान पोर्टल का लाभ कौन कौन प्राप्त कर सकता है?
उत्तर: Meri Pehchan Portal का लाभ हमारे देश के मूल निवासी उठा सकते है।
प्रश्न 3. मेरी पहचान पोर्टल पर योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे करें?
उत्तर: इस पोर्टल पर योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको इसकी वेबसाइट पर जाना होता है। इसके बाद आपको लॉगिन कर लेना होता है। अब अगले पेज पर आपको अपना राज्य चुन लेना होता है, जिसके बाद आपके राज्य से संबंधित सभी सरकारी स्कीम की डिटेल्स ओपन हो जाएगी। अब आपको जिस भी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करना है उस पर क्लिक करके आवेदन करें।
प्रश्न 4. मेरी पहचान पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए कौन कौन से ऑप्शन उपलब्ध है?
उत्तर: इस पोर्टल पर आप डिजिटल लॉकर, ई प्रमाण और जन परिचय के साथ लॉगिन कर सकते है।