E Dharti Portal अपना खाता राजस्थान कैसे देखें ऑनलाइन जमाबंदी, भूलेख apnakhata.raj.nic.in

5/5 - (2 votes)

E Dharti Portal @apnakhata.rajasthan.gov.in (अपना खाता राजस्थान): दोस्तों, इस बदलते युग में अब आप सभी प्रकार की सुविधाओं को ऑनलाइन बड़ी ही आसानी से प्राप्त कर सकते है। राजस्थान सरकार द्वारा भी अब कई प्रकार की सुविधाओं को ऑनलाइन ही उपलब्ध करवाया जा रहा है ताकि नागरिकों तक सरकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से पहुँचाया जा सके। 

E Dharti Portal अपना खाता राजस्थान कैसे देखें ऑनलाइन जमाबंदी, भूलेख apnakhata.raj.nic.in

उसी प्रकार राजस्थान सरकार द्वारा ई धरती अपना खाता राजस्थान पोर्टल को शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से आप अपनी जमीन की जानकारी, खाता खसरा नकल, जमीन का भू नक्शा, खेत की जमाबंदी आदि देख सकते है। आज के आर्टिकल में हम आपको E Dharti Portal Apna Khata Rajasthan से संबंधित सभी प्रकार की डिटेल्स देने वाले है। 

अपना खाता राजस्थान 2023 (E Dharti Portal)

जमाबंदी नकल की जरूरत तो हम सभी को जमीन से संबंधित कामों में पड़ती ही है लेकिन पहले इन दस्तावेजों को प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। जिसमें काफी समय बर्बाद होता था। राजस्थान सरकार द्वारा, अब इन सारी सुविधाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जा रहा है ताकि आप बिना किसी दिक्कत के E Dharti-अपना खाता राजस्थान पोर्टल के माध्यम से जमीन या खेत से जुड़ी सारी जानकारियां देख सके।

E Dharti Portal पर जाकर आप खेती की जमाबंदी, खसरा नंबर, भूमि का नक्शा देख सकते है। इसके अलावा इस पोर्टल पर आप नामांतरण के लिए आवेदन, नामांतरण की स्थिति, ई मित्र लॉगिन जैसी अन्य कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते है। 

ई-धरती पोर्टल का उद्देश्य क्या है

इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके जमीन से जुड़ी जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध करवाना है ताकि लोग इन सुविधाओं को आसानी से घर बैठे प्राप्त कर सके। अब लोगों को अपनी भूमि, खेत या प्लाट की जानकारियाँ प्राप्त करने के लिए इधर उधर भटकना नही पड़ेगा। इस पोर्टल के द्वारा लोगों के बीच पारदर्शिता बनी रहेगी और बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी।

E Dharti अपना खाता राजस्थान के लाभ क्या है

  • अपना खाता राजस्थान सरकार के द्वारा शुरू किया गया पोर्टल है, जहाँ आप भूमि से जुड़ी सारी जानकारियां देख सकते है।
  • इस पोर्टल पर आप अपना खसरा नंबर डालकर भूमि की जमाबंदी नकल, भूमि का नक्शा देख और डाउनलोड भी कर सकते है।
  • पहले जहां लोगों को भू नक्शे या जमीन से जुड़ी अन्य जानकारियाँ प्राप्त करने के लिए पटवारी या अन्य सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने होते थे अब ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध होने से पैसे और समय की बचत होगी।
  • इस पोर्टल के द्वारा लोगों के बीच पारदर्शिता आएगी ।
  • ई-धरती पोर्टल का लाभ राजस्थान का कोई भी व्यक्ति, कहीं से भी ऑनलाइन प्राप्त  सकता है।    

इसे भी पढ़े: राजस्थान महंगाई राहत कैंप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

E Dharti अपना खाता राजस्थान जमाबंदी नकल कैसे देखें 

अगर आप E Dharti – Apna Khata Rajasthan Jamabandi Nakal देखना चाहते है तो नीचे दिए गए दिशा निर्देशों का अनुसरण करें:-

  • सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://apnakhata.rajasthan.gov.in/ पर चले जाना है, जिसके लिए आप दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर सकते है।
  • इसके होम पेज पर सर्वप्रथम आपको Select District पर जाकर अपने District का चुनाव कर लेना है। आप चाहे तो सीधे नक्शे पर जाकर भी अपने जिले का चुनाव कर सकते है या फिर जिले की सूची में से अपना जिला सेलेक्ट कर सकते है। 
  • इसके बाद अगले पेज पर आपके सामने उस जिले की तहसील सूची और नक्शा ओपन हो जाएगा, इन दोनों में से किसी भी एक विकल्प का चुनाव करके आप अपना तहसील चुन लें।  
  • अब आपके सामने उस तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव की लिस्ट आ जाएगी, जिसमें से आपको अपना गांव सेलेक्ट कर लेना है। इसी पेज पर आपको साइड में गांव का प्रथम अक्षर चुनें का ऑप्शन भी दिया जाता है, जिसमें से आप अपने गांव का प्रथम अक्षर चुनकर, अति शीघ्र अपने गाँव के नाम को सेलेक्ट कर सकते है। 
  • इसके बाद आपके सामने जमाबंदी का पेज ओपन हो जाएगा, इस फॉर्म में आपको पूछी गई सारी जानकारियां जैसे आवेदक का नाम, पता, शहर, पिन कोड आदि दर्ज कर लेना है।
  • अब आपके सामने जमाबंदी की प्रतिलिपि और नामांतरण की प्रतिलिपि के दो विकल्प आ जाएंगे, इनमें से आपको जमाबंदी की प्रतिलिपि के ऑप्शन को सेलेक्ट कर लेना है। 
  • इसके बाद आपको नकल जारी करने के लिए विकल्प चुन लेना होता है जिसमें आपको खाता, खसरा, नाम, USN, GRN में से किसी एक ऑप्शन पर टिक कर लेना होता है। 
  • जैसे हम यहां खाता से के विकल्प का चयन कर रहे है।
  • अब खाता संख्या चुने और अंत में चयन करें के बटन पर क्लिक कर लें ।
  • इसके बाद जमाबंदी नकल प्राप्त करने के लिए आपको दो विकल्प दिए जाएंगे, नकल (सूचनार्थ) और ई हस्ताक्षरित अधिकृत नकल, इनमें से आपको जो नकल चाहिए , उस ऑप्शन पर क्लिक कर लें। 
  • अब आपके समक्ष जमाबंदी नकल ओपन हो जाएगी, यहां पर आपको Print का ऑप्शन भी मिल जाता है । इस पर क्लिक करके आप E Dharti – अपना खाता राजस्थान जमाबंदी नकल का प्रिंटआउट भी निकाल सकते है।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान मुख्यमंत्री युवा संबल योजना 

E Dharti अपना खाता राजस्थान भू नक्शा Online Download कैसे करें

अगर आप E Dharti-अपना खाता राजस्थान भू अभिलेख ऑनलाइन डाउनलोड करना चाहते है तो नीचे बताये जाने वाले स्टेप्स को फॉलो करें:-

  • सबसे पहले भू नक्शा की ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन कर लें।
  • Website के Home Page पर आपको अपने डिस्ट्रिक्ट, तहसील, RI, Halkas, Vilage, Sheet का चयन कर लेना है। 
  • इसके बाद आपके सामने एक Map ओपन हो जाएगा , जिसमें आपको अपना खसरा नंबर ढूंढ लेना है और उस पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने अपना खाता राजस्थान भू अभिलेख ओपन हो जाएगा , जिसमें आप भू मालिक से जुड़ी सभी डिटेल्स जैसे भूमि के मालिक का नाम, भूमि का क्षेत्रफल, खाता संख्या आदि देख सकते है।
  • इसके बाद आपको Nakal और Same Owner Nakal के दो विकल्प मिलते है, आपको दोनों में से किसी एक पर क्लिक कर लेना है।
  • अब आप Show Report PDF पर क्लिक करने इसे पीडीएफ फॉरमेट में ओपन कर सकते है और अपने मोबाइल में Save कर सकते है।
  • इसके बाद जरूरत पड़ने पर आप आसानी से इसे Print भी करवा सकते है। 

अपना खाता राजस्थान ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले अपने फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर ओपन कर लें।
  • अब सर्च बार में जाकर E Dharti Apna Khata Rajasthan लिखकर सर्च कर लें।
  •  इसके बाद आपके सामने संबंधित ऐप आ जाएगा।
  • अब इसे डाउनलोड करके Install कर लें। 
  • इस प्रकार आप E – Dharti अपना खाता राजस्थान ऐप डाउनलोड कर सकते है।

FAQs – Apna Khata Rajasthan 2023

प्रश्न 1. राजस्थान में अपना खाता कैसे देखें?

उत्तर:- आप भूमि मालिक के नाम से, USN या GRN नंबर से, खसरा संख्या और खाता संख्या का इस्तेमाल करके अपना राजस्थान भू अभिलेख ऑनलाइन देख सकते है। इसके लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://apnakhata.rajasthan.gov.in/ पर चले जाना होता है।

प्रश्न 2. जमीन किसके नाम है, कैसे देखें राजस्थान?

उत्तर:- राजस्थान में नाम से जमीन देखने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट apnakhata.rajasthan.gov.in पर चले जाना होता है। अब अपना जिला, तहसील, गांव के नाम का चयन कर लें। फिर जमीन देखने के लिए नाम से देखे, विकल्प का चयन कर लें। इस प्रकार आप जमीन किसके नाम है देख सकते है। 

Leave a Comment