गृह लक्ष्मी योजना 2023 | Gruha Lakshmi Scheme Karnataka Online Application Form

5/5 - (2 votes)

Gruha Lakshmi Scheme Karnataka Online Application Form 2023 (गृह लक्ष्मी योजना कर्नाटक): दोस्तों, हमारे देश में नारी को शक्ति माना जाता है। इसलिए नारी सशक्तिकरण और उनके विकास के लिए सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाये भी जाते है। वर्तमान समय में सरकार द्वारा ऐसे कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिसके माध्यम से महिलाओं का आर्थिक विकास किया जा सके। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए कर्नाटक की राज्य सरकार ने Gruha Lakshmi Yojana की शुरुआत की है। 

गृह लक्ष्मी योजना 2023 | Gruha Lakshmi Scheme Karnataka Online Application Form

जिसके अंतर्गत उन सभी महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी जो अपने घर की मुख्य कमाने वाली है। अगर आप भी गृह लक्ष्मी योजना का लाभ उठाना चाहते है तो इस आर्टिकल को लास्ट तक अवश्य पढ़ियेगा क्योंकि आज हम आपको कर्नाटक गृह लक्ष्मी योजना क्या है? इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं Gruha Laxmi Scheme Karnataka Online Apply के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है।

Gruha Lakshmi Yojana 2023 (गृह लक्ष्मी योजना क्या है)

कर्नाटक विधान सभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र में कॉंग्रेस पार्टी ने गृह लक्ष्मी योजना (Gruha laxmi Scheme Karnataka) को सम्मिलित किया है। इस योजना की शुरुआत राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ाने और लैंगिक असमानता को जड़ से मिटाने के लिए की गई है। कर्नाटक गृह लक्ष्मी योजना के अंतर्गत जो महिलाएं अपने घर में प्राथमिक कमाने वाली है उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

कर्नाटक गृह लक्ष्मी स्कीम के तहत राज्य के 2 लाख महिलाओं को लाभ पहुंचाया जाएगा। इस स्कीम के माध्यम से उन सभी महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा जो अपने घर में मुख्य कमाने वाली है । इस योजना के अंतर्गत उन सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

कर्नाटक गृह लक्ष्मी योजना का उद्देश्य क्या है

इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े रहने के लिए प्रोत्साहन प्रदान करना है। इस योजना के द्वारा समाज से लैंगिक असमानता को पूरी तरह से खत्म करने का काम किया जाएगा। गृह लक्ष्मी योजना कर्नाटक के द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

Benefits of Gruha Lakshmi Scheme Karnataka 

  • कांग्रेस पार्टी के द्वारा नारी सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए और लैंगिक समानता को प्रोत्साहित करने के लिए गृह लक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से उन महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी जो अपने परिवार की मुख्य कमाने वाली है।
  • इस योजना के तहत सभी धर्म और जाति की महिलाएं आवेदन कर सकती है।
  • Karnataka Gruha Lakshmi Yojana के अंतर्गत महिलाओं को 2000 रूपये प्रति महीने की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  •  इस योजना का लाभ DBT के माध्यम से  सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में जमा करवा दी जाएगी।
  • इस स्कीम के द्वारा महिलाओं के अंदर आत्मविश्वास जागेगा और उन्हें आगे और अच्छा करने के लिए प्रोत्साहन प्राप्त होगा।
  • कर्नाटक गृह लक्ष्मी स्कीम के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि के द्वारा महिलाएं अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकेंगी।
  • Gruha Lakshmi Yojana का लाभ उन सभी महिलाओं को प्राप्त होगा जो कि अपने घर में मुखिया कमाने वाली है या प्राथमिक कमाने वाली है।

इसे भी पढ़ें: मेरी पहचान पोर्टल Registration @meripehchan.gov.in Login

Gruha Lakshmi Yojana Karnataka के लिए निर्धारित मानदंड 

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के पास आगे बताये जाने वाले पात्रताओं का होना अनिवार्य है:-

  • आवेदन कर्ता कर्नाटक राज्य का मूल निवासी हो।
  • आवेदन करने वाली कर्नाटक राज्य की एक महिला आवेदन कर्ता ही होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला अपने घर की मुख्य कमाने वाली हो।
  • इस योजना का लाभ कर्नाटक की सभी महिलाएं उठा सकती है, इसके लिए जाति या धर्म का कोई बंधन नही है।
  • एक परिवार से केवल एक ही महिला कर्नाटक गृह लक्ष्मी स्कीम का लाभ ले सकती है।

Gruha Lakshmi Scheme के लिए लगने वाले दस्तावेजों की सूची

अगर आप Gruha Lakshmi Yojana Karnataka के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने अनिवार्य है:-

  • वोटर कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा कोई अन्य पहचान पत्र 
  • राशन कार्ड, बिजली बिल, टेलीफोन बिल या अन्य कोई भी निवास प्रमाण पत्र
  • अधिवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • बैंक डिटेल्स

Gruha Lakshmi Yojana Karnataka Apply Online 

अगर आप Gruha Lakshmi Yojana Application Form भरना चाहते है तो आगे हम आपको इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में बताने वाले है जिसे फॉलो करके आप आसानी से गृह लक्ष्मी योजना ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है:- 

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको Gruha Lakshmi Yojana Official Website पर जाना होगा, जिसके लिए आप दिए गए लिंक https://sevasindhuservices.karnataka.gov.in/ पर भी क्लिक कर सकते है।
  • इसके होम पेज पर आपको Gruha Lakshmi Yojana Application Form Pdf दिखाई देगा, जिसे आपको डाउनलोड कर लेना है।
  • अब इस फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें। 
  • इसके बाद आपको फॉर्म में मांगी गई सभी पर्सनल डिटेल्स और बैंक डिटेल्स आदि को भर लेना है।
  • अब मांगे गए आवश्यक डाक्यूमेंट्स को भी इस आवेदन फॉर्म के साथ अटैच कर लें। 
  • इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म कर्नाटक ग्राम वन केंद्र अथवा अपने जिले के महिला एवं बाल विकास के सहायक निदेशक के कार्यालय में जमा करवा देना है।
  • फॉर्म जमा देने के तत्पश्चात संबंधित अधिकारियों के द्वारा आपके आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी और फिर योजना की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे आपके खाते में जमा करवा दी जाएगी।   
  • इस प्रकार आप कर्नाटक गृह लक्ष्मी योजना अप्लाई कर पाएंगे। 

FAQs – Gruha Lakshmi Scheme Karnataka

प्रश्न 1. कर्नाटक में गृह लक्ष्मी योजना कैसे लागू करें?

उत्तर:- सबसे पहले कर्नाटक गृह लक्ष्मी योजना आवेदन पत्र डाउनलोड करें। अब आपको इसका प्रिंटआउट निकाल लेना है और संबंधित दस्तावेजों के साथ जमा करवा देना है।

प्रश्न 2. कर्नाटक गृह लक्ष्मी योजना क्या है?

उत्तर:- कर्नाटक राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ाने के लिए घर की प्राथमिक कमाने वाली महिलाओं को प्रति महीने 2000 रुपयों की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी ताकि सरकार द्वारा उन्हें वित्तीय मदद पहुंचाई जा सके।

प्रश्न 3. कर्नाटक गृह लक्ष्मी योजना को शुरु करने के आदेश कब दिए गए है?

उत्तर:- 20 मई, 2023 को  कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के द्वारा राज्य की पहली कैबिनेट बैठक के बाद गृह लक्ष्मी योजना को कर्नाटक में लागू करने के आदेश दिए गए।

प्रश्न 4. क्या मैं भी गृह लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कर सकता हूँ?

उत्तर:-  इस योजना के लिए सिर्फ कर्नाटक राज्य की महिलाएं ही अप्लाई कर सकेंगी।

Leave a Comment