UP Pankh Portal 2023 | up.pankh.in Registration, Pankh Portal App Download (यूपी पंख इन रजिस्ट्रेशन, लॉगिन): दोस्तों, यूपी की राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं को शिक्षा से संबंधित और भी बेहतरीन सुविधा प्रदान करने के लिए यूपी पंख पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से बच्चों को करियर, वोकेशनल कोर्स, कौशल, छात्रवृत्ति और परीक्षा से संबंधित जानकारियां प्रदान की जाएगी ताकि उन्हें अपना करियर चुनने में मुश्किलों का सामना न करना पड़े।

अगर आप भी यूपी पंख पोर्टल 2023 का लाभ उठाना चाहते है तो हमारे आज के इस आर्टिकल से जुड़े रहिए क्योंकि आज हम आपको यूपी पंख पोर्टल क्या है? इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लॉगिन प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारियां देने वाले है ताकि आप भी इस पोर्टल का लाभ उठा सके।
UP Pankh Portal 2023
यूपी की राज्य सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं के लिए यूपी पंख पोर्टल (Uttar Pradesh Career Portal) की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल के माध्यम से यूपी के 9वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को उनके करियर से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां उपलब्ध मिलेगी। पंख पोर्टल यूपी के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके इच्छा के अनुसार संबंधित करियर के लिए काउंसलिंग की सुविधा का लाभ प्रदान किया जाएगा।
छात्र अपने करियर से संबंधित सारी जानकारियां आसानी से घर बैठे पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करके प्राप्त कर सकते है। इस पोर्टल के जरिये बच्चों को उनकी रूचि के अनुरूप चुनी गई करियर से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पेशेवर काउंसलिंग ऑनलाइन प्रदान की जाएगी।
यूपी पंख पोर्टल का उद्देश्य क्या है
सरकार द्वारा यूपी पंख पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके करियर से संबंधित सही दिशा प्रदान करना है ताकि उन्हें पढ़ाई के बाद अपने करियर के चुनाव के लिए किसी भी प्रकार का असमंजस न हो। हमारे देश के कई ऐसे विद्यार्थी है जो पढ़ने में तो अच्छे होते है लेकिन सही काउंसिलिंग न मिलने के कारण करियर के चुनाव में दुविधा में पड़ जाते है। अब पंख पोर्टल के द्वारा उन बच्चों को ऑनलाइन अपने चुने गए करियर से जुड़ी सारी डिटेल्स मिलने से करियर चुनने में आसानी होगी और उनका भविष्य उज्ज्वल होगा।
UP पंख पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं क्या है
- यूपी पंख पोर्टल का लाभ Uttar Pradesh के सभी क्लास 9 से लेकर 12 क्लास तक के स्टूडेंट्स प्राप्त कर सकते है।
- इस पोर्टल पर छात्र करियर से संबंधित जानकारियाँ प्राप्त कर सकते है।
- इसके अलावा Pankh Portal के माध्यम से विद्यार्थी किसी अच्छे कॉलेज का चुनाव करके उसमें एडमिशन भी ले सकते है।
- पंख पोर्टल पर विद्यार्थी अपनी इच्छा के अनुसार चुने गए करियर से संबंधित पेशेवर काउंसिलिंग की सुविधा ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है।
- विद्यार्थियों को इस पोर्टल पर एग्जाम के लिए भी विकल्प मिल जाता है यानी कि इच्छुक छात्र व छात्राएं किसी भी परीक्षा की तैयारी करके एग्जाम दे सकती है।
- पात्र छात्र व छात्राएं , यूपी पंख पोर्टल के माध्यम से किसी भी स्कॉलरशिप के लाभ प्राप्ति हेतु Apply कर सकते है।
उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल के लिए पात्रता क्या है
- आवेदन करने वाला विद्यार्थी यूपी का स्थाई रहने वाला हो।
- आवेदक सरकारी स्कूल में अध्ययनरत हो।
- कक्षा 9 वीं से लेकर 12 वीं तक के विद्यार्थी इस पोर्टल का लाभ प्राप्त कर सकते है।
इसे भी पढ़ें: Prerna UP Portal Registration
UP Pankh Portal Online Registration कैसे करे
अगर आप यूपी पंख पोर्टल रजिस्ट्रेशन करना चाहते है आगे हम आपको इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में स्टेप वाइज बताने वाले है जिसे फॉलो करके आप UP Pankh Portal Online Apply कर सकते है :-
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लेना है जिसके लिए आप दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर सकते है।
- वेबसाइट के फर्स्ट पेज पर आपको प्रवेश का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।

- इस पर क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज ओपन हो जाएगा जिसमे आपको लॉगिन करें के सेक्शन पर चले जाना है।
- लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा करके ही आप करियर डैशबोर्ड पर जा पाएंगे।

- आपको बता दें कि लॉगिन करने के लिए आपको अपना छात्र यूनिक आईडी और पासवर्ड दर्ज करना पड़ता है।
- छात्र यूनिक आईडी और पासवर्ड आप अपने स्कूल के Teachers या Principal से कांटेक्ट करके ले सकते है।
- लॉगिन की प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद आप करियर डैशबोर्ड पर पहुंच जाएंगे और आपके सामने इसका इंटरफेस ओपन हो जाएगा।
- इस इंटरफ़ेस पर आप करियर से संबंधित विभिन्न प्रकार के ऑप्शन देख पाएंगे।
- अब अपनी रूचि या आवश्यकता के अनुसार इन विकल्पों में से किसी भी एक विकल्प पर क्लिक करके संबंधित क्षेत्र से जुड़ी डिटेल्स हासिल कर सकते है।
- यहां पर आप जिस क्षेत्र में जाना चाहते है, उस क्षेत्र में आगे की शिक्षा प्राप्ति हेतु अच्छे कॉलेज और एडमिशन से संबंधित जानकारियां भी प्राप्त कर सकते है।
- इसके अलावा और भी कई प्रकार की जानकारियां आपको यूपी पंख पोर्टल पर पंजीकरण करके प्राप्त हो जाती है।
इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट चेक कैसे करे
UP Pankh Portal Login कैसे करें
अगर आप यूपी पंख पोर्टल लॉगिन करना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:-
- सबसे पहले आपको पंख पोर्टल की Official Website पर चले जाना है।
- इसके होम पेज पर आपको प्रवेश के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
- इस पर क्लिक करते ही आपके सामने Login का पेज ओपन हो जाएगा।
- अब छात्र यूनिक आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन कर लेना है।
- अब लॉगिन कर लें।
- इस प्रकार आप लॉगिन का प्रोसेस पूरा कर लेंगे।
FAQs – Uttar Pradesh Pankh Portal 2023
प्रश्न 1. पंख पोर्टल कैसे लॉगिन करें?
उत्तर:- Pankh Portal Login करने के लिए आपको पोर्टल पर जाकर प्रवेश के विकल्प पर क्लिक करना होता है। इसके बाद आपके सामने लॉगिन का पेज़ ओपन हो जायेगा जिसमें आपको यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन कर लेना है।
प्रश्न 2. यूपी पंख पोर्टल क्या है?
उत्तर:- यह यूपी की राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया ऑनलाइन एजुकेशनल पोर्टल है जहां कक्षा 9 वीं से लेकर 12 वीं तक के विद्यार्थी अपने करियर से जुड़े सवालों का जवाब प्राप्त कर सकते है।
प्रश्न 3. UP Pankh Portal की शुरुआत कब हुई?
उत्तर:- इस पोर्टल को 5 सितंबर 2023 में शुरू किया गया है।
प्रश्न 4. पंख पोर्टल के लाभार्थी कौन होंगे?
उत्तर:- इस पोर्टल के लाभार्थी उत्तर प्रदेश राज्य के कक्षा 9 वीं से लेकर 12 वीं तक के विद्यार्थी होंगे।