MP Vimarsh Portal 2023 Result | मध्य प्रदेश विमर्श पोर्टल 9वीं, 10वीं, 11वीं रिजल्ट (vimarsh.mp.gov.in Login)

5/5 - (2 votes)

MP Vimarsh Portal 2023 (मध्य प्रदेश विमर्श पोर्टल 9वीं और 10वीं रिजल्ट): दोस्तों, मध्यप्रदेश की राज्य सरकार के द्वारा शिक्षा से सम्बंधित जानकारियों को और भी बेहतर तरीके से उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एक नए पोर्टल की शुरुआत की गई है जिसका नाम MP Vimarsh Portal है। इस पोर्टल के जरिये अब मध्यप्रदेश के छात्र और शिक्षक आसानी से शिक्षा से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां प्राप्त कर सकते है। 

MP Vimarsh Portal 2023 Result | मध्य प्रदेश विमर्श पोर्टल 9वीं, 10वीं, 11वीं रिजल्ट (vimarsh.mp.gov.in Login)

आज के आर्टिकल में हम आपको Vimarsh Portal MP से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी देने वाले है ताकि आप इस पोर्टल का लाभ अच्छे से उठा सके। यहाँ हम आपको बतायंगे की एमपी विमर्श पोर्टल क्या है? इस पोर्टल के लाभ क्या है, MP Vimarsh Portal Registration और vimarsh.mp.gov.in Login कैसे करे आदि।

MP Vimarsh Portal 2023 | vimarsh.mp.gov.in

विमर्श पोर्टल को मध्यप्रदेश के शिक्षा विभाग द्वारा शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के छात्र एक शिक्षक शिक्षा से सम्बंधित जानकारियां एक ही पोर्टल पर प्राप्त कर सकते है। Madhya Pradesh Vimarsh Portal पर छात्र ऑनलाइन ही कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 वीं तक के रिजल्ट चेक कर सकते है। 

इसके अलावा मध्यप्रदेश विमर्श पोर्टल पर छात्र एवं शिक्षक, शिक्षा से जुड़े कई अन्य प्रकार के डिटेल्स भी प्राप्त कर सकते है। जैसे गेस्ट टीचर के रिक्त पदों की जानकारी, रिजल्ट अपडेट, परीक्षा से संबंधित सामग्री, कक्षा 9 से लेकर 12 वीं तक के प्रश्न पत्र, 10 वीं और 12वीं कक्षा के लिए ब्लू प्रिंट, व्यावसायिक एवं अन्य पाठ्यक्रमों के लिए किताबें आदि। विमर्श पोर्टल पर आप बड़ी ही आसानी से एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 भी चेक कर सकते है।

MP Vimarsh Portal का उद्देश्य क्या है

इस पोर्टल को छात्र एवं शिक्षकों के सहूलियत के लिए बनाया गया है ताकि उन्हें शिक्षा से जुड़ी डिटेल्स आसानी से प्राप्त हो सके। छात्र बड़ी ही आसानी से निःशुल्क एमपी विमर्श पोर्टल 2023 रिजल्ट क्लास 9 से लेकर क्लास 12 तक के देख सकते है। 

इसके अलावा MP विमर्श पोर्टल पर छात्रों को पढ़ने के लिए किताबें, क्वेश्चन बैंक आदि भी ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि बच्चों के लिए पढ़ाई से सम्बंधित जानकारी हासिल करना और भी ज्यादा आसान हो जाये। 

MP Vimarsh Portal के लाभ क्या है

  • इस पोर्टल का लाभ शिक्षक के साथ ही साथ स्टूडेंट्स भी उठा सकते है।
  • इस पोर्टल पर विद्यार्थी अपनी जरूरत के अनुसार पुस्तकें एवं अन्य सामग्री भी प्राप्त कर सकते है।
  • MP विमर्श पोर्टल पर छात्र प्रश्न बैंक भी डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल सकते है ताकि उन्हें परीक्षा में इसका लाभ मिल सके।
  • इस पोर्टल से सम्बंधित जानकारी लेने या किसी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

एमपी विमर्श पोर्टल PLC Login कैसे करें

  • सबसे पहले आपको Vimarsh Portal की ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाना है।
  • इसके Home Page पर आपको पीएलसी का विकल्प मिलेगा, आपको इस पर क्लिक कर लेना है।
  • अगले पेज पर आपके सामने Login / Registration का ऑप्शन आ जायेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद आपको Password दर्ज करके Login के बटन पर क्लिक कर लेना है।

मध्यप्रदेश विमर्श पोर्टल पर RMSA कैसे लॉगिन करें 

  • सर्वप्रथम आपको विमर्श की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है इसके लिए आप दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते है।
  • Website के होम पेज पर आपको RMSA Login का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद आपके सामने School Education Department का पेज ओपन हो जाएगा। 
  • इस पेज पर आपको अपना User Id  दर्ज करके  Password दर्ज कर लेना है और Login के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।

MP vimarsh portal 9th Class Result & 11th Class Result

अगर आप एमपी विमर्श पोर्टल परीक्षा परिणाम देखना चाहते है तो आगे हम आपको इसके प्रोसेस के बारे में बताएंगे जिसका अनुसरण करके आप आसानी से MP Vimarsh portal Result देख सकते है:- 

  • सबसे पहले आपको विमर्श पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना होता है या फिर आप दिए गए लिंक http://www.vimarsh.mp.gov.in/ पर भी क्लिक कर सकते है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको  रिजल्ट के विकल्प का चयन कर लेना होता है।
  • इसके बाद वार्षिक परीक्षा परिणाम का पेज आपके सामने ओपन हो जाएगा, जहां पर आपको District, School Name, Class और Block का चयन करके कैप्चा कोड को दर्ज कर  लेना है।
  • अब Show के बटन को हिट कर लें।
  • इसके बाद आपके सामने एमपी विमर्श पोर्टल रिजल्ट ओपन हो जाएगी।

एमपी बोर्ड प्रश्न बैंक कैसे डाऊनलोड करें

अगर आप MP Board Question Bank PDF Download करना चाहते है तो आगे हम आपको इसके प्रोसेस के बारे में स्टेप वाइज बताने वाले है जिसका अनुसरण करके आप एमपी बोर्ड कक्षा 9 वीं से लेकर कक्षा 12 वीं तक के छात्रों के लिए क्वेश्चन बैंक डाउनलोड कर सकते है:-

  • सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको मेनू बार में Exam का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद आप अगले पेज पर चले जाएंगे , जहाँ आपको Class Name और Subject का चयन कर लेना है।  
  • इसके बाद आपको Click To View के लिंक पर क्लिक कर लेना है, जिसके बाद एमपी विमर्श पोर्टल प्रश्न बैंक की पीडीएफ फ़ाइल डाउनलोड हो जाएगी।
  • इस प्रकार आप इस पोर्टल पर कक्षा 9 से लेकर 12 वीं तक के प्रश्न बैंक डाउनलोड कर सकते है।

इसे भी पढ़ें:

FAQs – MP Vimarsh Portal 2023

प्रश्न 1. विमर्श पोर्टल में रिजल्ट कैसे देखें?

उत्तर: सबसे पहले एमपी विमर्श पोर्टल को ओपन करके वार्षिक परीक्षा परिणाम 2023 के पेज पर चले जाएं। अब अपना जिला और ब्लॉक सेलेक्ट कर लें। इसके बाद अपने स्कूल का नाम और क्लास चुन लीजिये। अब आपको कैप्चा कोड दर्ज करके Show के बटन पर क्लिक कर लेना है। इस प्रकार आप विमर्श पोर्टल में रिजल्ट देख सकते है।

प्रश्न 2. विमर्श पोर्टल क्या होता है? 

उत्तर: मध्यप्रदेश के शिक्षा विभाग के द्वारा शुरू किया गया एजुकेशनल पोर्टल है, जहाँ शिक्षक और छात्र शिक्षा से संबंधित जानकारियाँ आसानी से हासिल कर सकते है। 

प्रश्न 3. MP Vimarsh Portal की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

उत्तर: एमपी विमर्श पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट http://www.vimarsh.mp.gov.in/ है।

प्रश्न 4. MP Vimarsh  पोर्टल का लाभ किसको प्राप्त होगा?

उत्तर: MP विमर्श पोर्टल का लाभ मध्यप्रदेश के शिक्षक और छात्र प्राप्त कर सकते है।

Leave a Comment