UP Bhu Naksha 2023 | उत्तर प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें

Rate this post

UP Bhu Naksha 2023 (उत्तर प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन चेक करे): दोस्तों, इस डिजिटल युग में अब आप अपने घर बैठे बैठे सभी प्रकार की जानकारी आसानी से हासिल कर सकते है। सरकार द्वारा कई प्रकार की सुविधाओं को अब ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जा रहा है ताकि लोगों के समय की बचत हो और उन्हें जानकरी प्राप्त करने के लिए किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े। अगर आप अपना भू नक्शा ऑनलाइन देखना चाहते है तो इसके लिए भी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश भू नक्शा पोर्टल की शुरुआत की गई है जहां आप अपना UP bhu Naksha देख सकते है। 

UP Bhu Naksha 2023 | उत्तर प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें

हालांकि हर राज्य के लिए भू नक्शा देखने का प्रोसेस अलग-अलग है इसलिए आज हम आपको उत्तर प्रदेश भू नक्शा देखने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताएंगे ताकि अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी है तो आसानी से घर बैठे बैठे Uttar Pradesh Bhu Naksha देख सके। यहाँ हम आपको यूपी भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

उत्तर प्रदेश भू नक्शा 2023 | UP Bhu Naksha

उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग के द्वारा यूपी भू नक्शा चेक करने की सुविधा को ऑनलाइन उपलब्ध करवाया गया है ताकि प्रदेश का कोई भी व्यक्ति अपने जमीन या खेत का bhu Naksha घर बैठे ऑनलाइन देख सके। पहले जहाँ जरूरत पड़ने पर भू नक्शा की जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब आप आसानी से बस एक क्लिक करके सारी जानकारियाँ हासिल कर सकते है।

यूपी भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध होने के लाभ

  • यूपी भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध होने से लोगों को अपने जमीन का नक्शा या इससे  जुड़ी जानकारियाँ प्राप्त करने के लिए इधर उधर भटकने  की जरूरत नही पड़ेगी बल्कि वे ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से अपने जमीन से जुड़े सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
  • UP Bhu Naksha Online उपलब्ध होने से आप जमीन के वास्तविक मालिक का नाम आसानी से देख सकते है।
  • विशेषकर किसानों को कृषि ऋण या अन्य जरूरतों के लिए भू नक्शा की आवश्यकता पड़ती है। अब उनके लिए यूपी भू नक्शा निकालना आसान हो गया है।
  • भू नक्शा देखकर आप यह भी पता लगा सकते है कि जमीन किस श्रेणी का है अर्थात जमीन बंजर है या उपजाऊ।
  • हमारे देश में जमीन से संबंधित कई विवाद चलते रहते है जिसमें जमीन को लेकर धोखाधड़ी भी शामिल है लेकिन अब उत्तर प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन ही उपलब्ध हो जाने से लोगों के बीच पारदर्शिता बढ़ेगी और धोखाधड़ी के मामलों में कमी आएगी ।
  • जमीन किसके नाम पर है पता करने के लिए भी आप upbhulekh.gov.in की वेबसाइट को ओपन करके नाम हासिल कर सकते है।

मोबाइल पर यूपी भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें

अगर आप अपने मोबाइल पर जमीन का नक्शा देखना चाहते है तो आपको बता दें कि आप Bhunaksha App को इनस्टॉल करके भी अपने Mobile Par Bhu Naksha देख सकते है। 

  • सबसे पहले प्ले स्टोर से Up Bhu Naksha एप को इनस्टॉल कर लें। 
  • फिर ऐप को ओपन करके Menu बटन को Select कर लें। 
  • इसके बाद अपना जिला, तहसील, RI एवं ग्राम पंचायत का चयन कर लें। 
  • इसके बाद मैप में खसरा नंबर चुनें। 
  • अब आपको प्लॉट रिपोर्ट के ऑप्शन का चयन कर लेना है। 
  • जिसके बाद संबंधित डिटेल्स आपके सामने होगी।

उत्तर प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें

यूपी भू नक्शा कैसे देखें? जानने के लिए आपको नीचे बताये जाने वाले दिशा निर्देशों का अनुसरण करना होगा ताकि आप उत्तर प्रदेश भू नक्शा कैसे देखें के बारे में जान सकें:-

Step 1. यूपी भू नक्शा की Official Website को ओपन कर लें 

UP Bhu Naksha Online Dekhne के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं या फिर आप दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर सकते है।

Step 2. अपने जिला, तहसील और गांव का चुनाव करें

वेबसाइट के होम पेज पर Location के नीचे State के ऑप्शन पर Uttar Pradesh पहले से ही आ जाएगा। इसके बाद आपको अपना जिला, तहसील और गांव के नाम का चयन कर लेना है।

Step 3. Map में खसरा क्रमांक चुनें 

अब आपके द्वारा चुने गए गांव का भू नक्शा आपके सामने की स्क्रीन पर आ जायेगा। यहां पर आपको अपना खसरा नंबर ढूंढ लेना है। जैसे ही Map पर आपका खसरा नंबर मिलता है उसे सेलेक्ट कर लीजिए। इसे Select करने के बाद उस खातेदार का नाम और पूरी डिटेल्स आपके सामने ओपन हो जाएगी। इस प्रकार आप उत्तर प्रदेश भू नक्शा 2023 देख सकते है।

इसे भी पढ़ें: Prerna UP Portal Registration

उत्तर प्रदेश भू नक्शा डाउनलोड कैसे करे

  • UP Bhu Naksha Download करने के लिए सबसे पहले इसकी Official Website को ओपन कर लें।
  • इसके होम पेज पर आपको अपना स्टेट, जिला, तहसील और गांव का चयन कर लेना है। 
  • इसके बाद आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए गांव का Bhu Naksha आपके सामने ओपन हो जायेगा। यहां पर अपना खसरा नंबर सर्च कर लें। 
  • जैसे ही मैप पर आपका खसरा नंबर मिल जाता है उसे सेलेक्ट कर लीजिए।
  •  इसके बाद खातेदार का नाम और उससे संबंधित पूरी जानकारी आपके सामने ओपन हो जाएगी।
  • इस डिटेल के सबसे नीचे आपको Map Report का ऑप्शन मिलेगा, यूपी भू नक्शा डाउनलोड करने के लिए आपको इस पर क्लिक कर लेना है।
  • इस पर क्लिक करने के बाद एक नई विंडो ओपन हो जाती है जिसमें उस खाता नंबर का भू नक्शा रिपोर्ट ओपन हो जाएगा। यहां पर आप यूपी भू नक्शा शजरा भी चेक कर सकते है। 
  • इस पेज पर सबसे ऊपर आपको Bhu Naksha Download करने का आइकॉन दिखाई देगा , जिस पर क्लिक करके आप इसे डाउनलोड कर सकते है। 
  • इस पोर्टल का लाभ आप निःशुल्क उठा सकते है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट चेक कैसे करे

FAQ – Uttar Pradesh Bhu Naksha 2023

प्रश्न 1. गांव की जमीन का नक्शा कैसे डाउनलोड करें?

उत्तर:- गांव का नक्शा डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले भू नक्शा पोर्टल पर चले जाएं और अपना जिला, तहसील और गांव चुन लें। इसके बाद आपके सामने गांव का नक्शा ओपन हो जाएगा , जिसे आप डाऊनलोड कर सकते है।

प्रश्न 2. खसरा नंबर से जमीन का नक्शा कैसे निकालें?

उत्तर:- खसरा नंबर से जमीन का नक्शा निकालने के लिए भू नक्शा की ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाएं और अपने जिला, तहसील और गांव का नाम सेलक्ट कर लें। अब मैप में अपने जमीन का खसरा नंबर सेलेक्ट करें और मैप रिपोर्ट ऑप्शन का चयन कर लें। इसके बाद आप यहां पर डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करके जमीन का नक्शा निकाल सकते है। 

Leave a Comment